February 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में 28 फरवरी को रंग बरसे जमशेदपुर 2026: जमशेदपुर यूथ इवेंट ने की भव्य होली महोत्सव की घोषणा

1 min read

जमशेदपुर:साकची स्थित ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय में आज 21 फरवरी 2026 को जमशेदपुर यूथ इवेंट द्वारा प्रेस वार्ता कर 28 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट तुरी समाज भवन परिसर में आयोजित होने वाले होली महोत्सव “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” की घोषणा की गई। आयोजकों ने बताया कि जमशेदपुर के युवाओं को ध्यान में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में होली के सदाबहार गीत, प्राकृतिक रंग और ठंडाई की व्यवस्था रहेगी, जबकि नशापान और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम का प्रवेश शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है, जिसकी आय आगामी विशेष समर कैंप में उपयोग होगी, जिसे गीता थिएटर द्वारा सरकारी स्कूलों के निम्न मध्यमवर्गीय व वंचित बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्णिमा साहू, सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले, दिनेश कुमार सहित प्रशासनिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा होली कॉस्ट्यूम व डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन को लीयो क्लब जमशेदपुर, हिन्द आईटीआई, आरंभ संस्था और सुंदरम एनजीओ का सहयोग प्राप्त है। प्रेस वार्ता में गीता कुमारी, नगेंद्र कुमार, खुशी दुबे, आनंत सरदार, ओमेंदु गुप्ता, अभिषेक कुमार, हिमांशु गुप्ता, स्वाति, श्रद्धा और ई-डिजिटल के संचालक रामकृष्ण ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और सहयोग के लिए आयोजन समिति ने 7209441698, 8864080934 और 8092623310 नंबर जारी किए हैं, जबकि पास साकची दिल्ली दरबार के समीप स्थित ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.