जमशेदपुर RED ZONE में,युवाओं को लग रही ब्राउन शुगर की लत
1 min read
                जमशेदपुर : झारखंड में ब्राउन शुगर के अलग-अलग मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हाल ही में राजधानी रांची में ₹50 प्रति पुड़िया ब्राउन शुगर बेचने वाली मां बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद ही जमशेदपुर के जुगसलाई में जाहिद हुसैन अंसारी को चार युवकों ने गोली मारी सिर्फ ब्राउन शुगर के सेवन के लिए पैसे ना देने पर।

इन घटनाओं से यह समझा जा सकता है कि किस तरह 18 से 22 साल के युवा ड्रग्स के गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे का कारोबार करने वाले तस्कर युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। झारखंड के कई जिलों में नशे का कारोबार जमकर फुल रहा है। राज्य के मुख्य शहर रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग रेड जोन में है। प्रशासन अपना काम कर रही है पर पूरी तरह से इस को जड़ से खत्म करने में काफी समय लगेगा।