June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टारगेट पर तीर चला कर किया

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टारगेट पर तीर चला कर किया। जहा कहा सरकार खेल के प्रति जागरूक है और आर्चरी के साथ हॉकी को भी बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है सरकार। गांधी जयंती के  अवसर पर जमशेदपुर jrd टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पेल्स में सीनियर नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन मुंडा और टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने की जहा देश के लगभग सभी राज्यो से आर्चरी की टीमो ने हिस्सा लिया वही यह खेल आगामी 10 अक्टूबर तक होना है। वैसे टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के सिल्वर जुबली वर्ष होने पर इसकी मेजबानी टाटा स्टील को मिली है इसलिए इस प्रतियोगिता का उत्साह दोगुना हो गया है. जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता चयनित खिलाड़ियों को अर्जुन मुंडा ने प्रतियोगिता के स्पॉन्शरशिप के लिए एनटीपीसी और आयोजन के लिए टाटा समूह के प्रति आभार जताया. उन्होंने टाटा समूह की विशेष सराहना करते हुए कहा, कि देश के कई खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में टाटा समूह ने अहम भूमिका निभाई है. वैसे प्रतियोगिता का उद्घाटन बापू की 152 वीं जयंती के मौके पर किया गया इसे एक संयोग ही कहा जा सकता है. जहां उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी एवं नेशनल आर्चरी एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी प्रमोद चांदेकर ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जहा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टाटा स्टील को धन्यवाद पात्र मानते हुए ntpc की भी सराहना की वही कहा खेल के लिए सरकार सजग है खेल को बढ़ावा देने के कर्म में तमाम प्रयास किये जा रहे जहा हॉकी को भी एक प्लेट फ्रॉम देने की दिशा में काम किया जाएगा जसमे राज्यो का सहयोग भी लिया जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.