जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम वूशु संघ ने खिलाड़ियों के घर – घर जाकर किया पौधा वितरण
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: झारखंड वूशु संघ के दिशा निर्देश अनुसार जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम वूशु संघ ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों ने घर-घर जाकर पौधा वितरण कर लोगों को जागरूक कर लोगों को सुझाव दिया की मानव जीवन में पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उमा हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ओमप्रकाश ने सभी खिलाड़ियों को सुझाव देते हुए कहा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा को लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।
सभी वूशु खिलाड़ियों ने यह संकल्प लिया कि अपने जीवन में एक पौधा लगाकर जब तक पौधा वृक्ष न बन जाए उसके देखभाल करेंगे और पर्यावरण को हरा भरा करने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर (कोच) विजय सोय (समाजसेवी) तहसीन हाशमी, डायमंड भाई एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।