जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन प्रशासन के सहयोग और संवेदनशील समन्वय के कारण सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

समिति ने विशेष रूप से सभी विसर्जन घाटों पर क्रेन की सटीक व्यवस्था और खासकर डिमना लेक में कम समय में युद्धस्तर पर किए गए कार्य के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। समिति ने बताया कि प्रशासन की तत्परता से सभी घाटों पर विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही।

देर रात तक विभिन्न विसर्जन स्थलों पर वरीय अधिकारी स्वयं मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहे। वहीं साकची स्वर्णरेखा घाट पर पूजा सामग्रियों को नदी में प्रवाहित करने के बजाय अलग कुंड की व्यवस्था कराने के लिए भी समिति ने जिला प्रशासन की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नॉर्थ जोन प्रभारी नीरज सिंह, प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, अशोक सिन्हा, गौतम प्रसाद, नंद जी सिंह, नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, चमनदीप गिल, प्रदीप दास, ओम्यो ओझा, अभिषेक कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, पी.एस. माथुर, सुरजीत चौधरी, अर्जुन शर्मा, राजेश सिंह और जितेंद्र कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
