February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद का वनभोज सह होली मिलन संपन्न, सुमंत मुलगांवकर पार्क में साहित्यिक रंग बिखरा

1 min read

जमशेदपुर:भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा टेल्को स्थित हुडको वनभोज क्षेत्र में वार्षिक वनभोज सह होली मिलन समारोह उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने की, जबकि बड़ी संख्या में साहित्यकार, रचनाकार एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। जलपान के पश्चात प्रतिभागियों ने सुमंत मुलगांवकर पार्क का सामूहिक भ्रमण किया, जहां प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पार्क एवं झील के किनारे फोटोग्राफी और अनौपचारिक संवाद का दौर चला।

इसके उपरांत होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।साहित्यिक सत्र के अंतर्गत आयोजित काव्य गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने स्वरचित होली और वासंती रचनाओं का भावपूर्ण पाठ कर वातावरण को रंगमय बना दिया। संचालन प्रकाशन सचिव हरिहर राय चौहान ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विभिन्न रचनाकारों की प्रस्तुतियों ने न केवल श्रोताओं को आनंदित किया, बल्कि भोजपुरी भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा को भी सशक्त अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम के अंत में भोजन के पश्चात प्रधान सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह के सफल आयोजन की सराहना की। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक संवाद और साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.