सूर्य मंदिर समिति ने जलाभिषेक यात्रा का किया आयोजन…मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल!
1 min read
जमशेदपुर: आज लोहनगरी देवघर नगरी में तब्दील होती नजर आई। जमशेदपुर के सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा में श्रावण मास की तृतीय सोमवारी के पावन अवसर पर श्रावण जलाभिषेक यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ उठाकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में जलाभिषेक किए। इस अवसर के मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
बता दे की इस जलाभिषेक यात्रा के लिए महादेव भक्त कल प्रातः 6 बजे बारीडीह बस्ती स्थित हरि मंदिर मैदान में एकत्र थे। यहां से सभी कलशधारी भोजपुर कॉलोनी घाट से अपने-अपने कलश में जल लेकर हरि मंदिर मैदान पहुंचे।
जहां विधिपूर्वक जल का संकल्प किया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में हज़ारो श्रद्धालु जलाभिषेक यात्रा कर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित शिवालय पहुँचे और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया।