November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

मजदूर दिवस के अवसर पर इंटक ने निकाली रैली

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर इंटक के द्वारा बुधवार को एक रैली निकाली गई। रैली आदित्यपुर क्षेत्र से होते हुए खरखाई पुल से जमशेदपुर पहुंची और जमशेदपुर के मजदूर एवं नेता उसमें शामिल हो गए। यह रैली बिष्टुपुर, साकची होते हुए टेल्को पहुंची और वहां टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय में सभा में परिवर्तित हो गई।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि सरकार एवं उद्योगपति भले ही कुछ कर ले, लेकिन मजदूर अब जाग चुका है। वह अपना हक समझने लगा है और हम हक की लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी कल- कारखानों को बंद करना नहीं, ना ही किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाना है। हम लोग मजदूर के हक में लड़ाई लड़ते हैं।। प्रबंधन से बातचीत करते हैं। उनका हक दिलाते हैं।

आज भले ही सरकार उद्योगपतियों के प्रति ज्यादा सहयोग की भावना रखते हैं, लेकिन पूरे दुनिया के मजदूर अब जाग चुके हैं। अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस संदर्भ में आज एक मोटरसाइकिल रैली भी निकल गई। जो जमशेदपुर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्र से गुजरता हुआ टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.