अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रांची रेल मंडल का कमान महिलाओं के हाथों
राँची: वर्ष 2021 का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रांची रेल मंडल ने ख़ास बनाया है। क्योंकि पहली बार रांची रेलवे स्टेशन का संचालन का पूरा जिम्मा महिला रेल कर्मियों को दिया गया। इस दौरान लोहरदगा जाने वाली ट्रेन के पायलट से गार्ड और सफाई कर्मी तक महिला कर्मचारियों के जिम्मे ही रहा।

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाई जा रही है। भारत में भी इस दिवस विशेष को लेकर कई उत्सव और कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। विभिन्न संस्थाने अपने अपने तरीके से अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट, बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रांची रेल मंडल की ओर से इस महिला दिवस को खास बनाया गया है। दरअसल रांची रेल मंडल के रांची रेलवे स्टेशन के तमाम कामकाज का जिम्मा महिलाओं के ऊपर ही आज के दिन है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को और खास बनाने के लिए ट्रेन के पायलट से लेकर गार्ड स्टेशन मैनेजर सफाई कर्मी ,यहां तक कि परिचालन विभाग का जिम्मा भी महिला कर्मचारियों के ऊपर ही छोड़ दिया गया। आज रांची से टोरी होकर लोहरदगा जाने वाली रांची लोहरदगा ट्रेन के गार्ड पायलट, लोको पायलट सफाई कर्मचारी टीटीई और सुरक्षाकर्मी भी सिर्फ महिला जवानों के जिम्मे ही रहा।

गौरतलब है कि फिलहाल रांची रेल मंडल में 650 महिला रेलकर्मी काम कर रही है। उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए यह कदम रांची रेल मंडल की ओर से उठाया गया है। रांची रेलवे स्टेशन पर एक सौ से ज्यादा महिलाओं को ड्यूटी पर लगाया गया। स्टेशन मैनेजर पहली बार 1 दिन के लिए महिला को बनाया गया। इस दौरान इस जिम्मेदारी से महिलाएं भी पीछे नहीं दिखी। तमाम महिलाओं ने कहा कि आज का रेलवे का संचालन पूरी तरह सफल होगा। कहीं भी कोई परेशानी नहीं होगी। महिलाएं आज किसी से भी कम नहीं है हर क्षेत्र में आगे हैं और ऐसे में यह जिम्मेदारी अच्छी अनुभूति का एहसास दिलाता है।