September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

InnoCSR ने झारखंड में Good Bricks सेमिनार श्रृंखला की शुरुआत, रांची में पहला आयोजन सफल।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: InnoCSR ने कोरिया एनर्जी एजेंसी (KEA) और रिजर्व कार्बन के सहयोग से झारखंड में छह-भागीय Good Bricks सेमिनार श्रृंखला की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उद्योग से जुड़े हितधारकों को नॉन-फायर्ड, लो-कार्बन गुड ब्रिक्स तकनीक से परिचित कराना है। पहला सेमिनार 14 सितंबर 2025 को व प्लेटो होटल, रांची में हुआ, जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 22 कंपनियों के ईंट भट्टा मालिक, फ्लाई ऐश ईंट निर्माता, ठेकेदार और डीलर शामिल थे।

गुड ब्रिक्स तकनीक पर चर्चा, 5 LOIs पर हस्ताक्षर

इस सेमिनार में प्रतिभागियों को गुड ब्रिक्स तकनीक की विशेषताओं, इसके लाभ और पर्यावरण अनुकूल निर्माण विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सत्र के दौरान प्रस्तुतियां, प्रश्रोत्तर और गुड ब्रिक्स के सैंपल्स का प्रत्यक्ष अनुभव भी कराया गया। प्रतिभागियों ने ईंटों की मजबूती, गुणवत्ता और समान आकार को खुद परखा। कार्यक्रम के अंत में 5 लेटर्स ऑफ इंटेंट (LOIs) पर हस्ताक्षर किए गए और कई संभावित तकनीकी बिक्री अवसरों पर चर्चा हुई।

धनबाद, जमशेदपुर समेत अन्य शहरों में होंगे आगामी सत्र

यह रांची सेमिनार श्रृंखला का पहला आयोजन था। आने वाले महीनों में यह कार्यक्रम धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर और पुनः रांची में आयोजित होगा। InnoCSR का उद्देश्य झारखंड को कोयला-मुक्त, स्वच्छ और लाभदायक ईंट निर्माण प्रथाओं की दिशा में अग्रसर करना है। कंपनी एशिया में सतत तकनीकों के विकास और प्रसार के लिए काम कर रही है और अपनी Good Bricks System (GBS) तकनीक के जरिए ईंट निर्माण उद्योग को अधिक पर्यावरण-अनुकूल और लाभकारी बनाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.