September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

खतरे का संकेत दे रहा है। 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार

जमशेदपुर : मानगो उलीडीह बिरसा रोड में बिजली की व्यापक समस्या है 11000 केवीए का तार जर्जर होकर झूल रहा है। कई बार तार टूट कर गिरा है। जिससे बड़ी अनहोनी होने से बची है। हल्के हवा चलने में तार में बड़ा स्पार्क होकर लाइन लंबे समय के लिए चला जाता है। विभाग के अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने कई बार इसे दुरुस्त करने के लिए कहा लेकिन आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। पुराना तार को ही मरम्मत करा दिया जाता है। जिससे खतरा हमेशा के लिए बना रहता है। साथी वहां के लोगों को 300 मीटर से 400 मीटर तक सर्विस लाइन अपने घर में लंबे तार से खींच कर लाना पड़ रहा है। बिजली का पोल उस जगह पर अतिआवश्यक है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर वहां की समस्या को बताया। विकास सिंह ने दूरभाष पर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द सारी समस्या से छूटकारा मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से विकास सिंह ,सुरेंद्र प्रसाद ,अश्वनी कुमार नेम, शीतल रजक, जीतू गुप्ता, राहुल कुमार, विजय ओझा ,राम सिंह कुशवाहा, अजय गोराई, विक्रम बालमूचू, कृष्णा सुंडी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.