सुन्दर नगर स्थित 106 बटालियन आर.ए.एफ. कैम्प परिसर में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: आज जमशेदपुर सुन्दर नगर स्थित 106 बटालियन आर.ए.एफ. कैम्प परिसर में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० निशीत कुमार, कमाण्डेन्ट 106 वी वाहिनी आर.ए.एफ द्वारा झण्डात्तोलन किया गया एवं झण्डे को राष्ट्रीय सेल्यूट दिया गया तत्पश्चात अपने संबोधन में उन्होनें उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को ऐतिहासिक दिवस की महत्ता के बारे में बताया 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था तब से हमारा देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। आज हमारे देश की गिनती अग्रणी विकासशील देशों में की जाती है और विश्व परिमंडल देशों में भारत का नाम कई क्षेत्रों में अग्रणी के रूप में लिया जाता है। देश की आंतरीक सुरक्षा का प्रश्न हो या फिर देश में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी हो, इन सभी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान व अधिकारी अपनी पूरी निष्ठा एवं राष्ट्रभावना से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। जिसके लिये प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के लिये सर्वोच्च योगदान देने वाले केन्द्रीये रिजर्व पुलिस बल के वीरों को विभिन्न वीरता पदको जैसे कीर्ति चक्र पी पी एम जी पी एम जी आदि पदकों से नवाजा गया है जिसमे कीर्ति चक्र 04, शौर्य चक्र -01, पी पी एम जी 01, पीएमजी (मरणोपरांत)- 02, पीएमजी 25 प्रेसीडेंट पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंगग्विश्ट सर्विस- 05,पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियास-56 कुल 94 जिनके नामों को पड़कर वीरों के प्रति सम्मानित भाव प्रकट किया गया। –
कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सचिदा नन्द मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी व अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं अन्य जवान उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के बीच मुख्य अतिथी महोदय एवं अन्य अधिकारी के द्वारा मिष्ठान वितरन किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल के परम्परा के अनुसार वाहिनी में बड़ा खाना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।