November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

भारतीय आजाद सेना के जमशेदपुर पश्चिम प्रत्याशी राम बचन ने सोनारी और मानगो में चलाया जनसंपर्क अभियान।

जमशेदपुर:भारतीय आजाद सेना के जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी राम बचन ने आज सोनारी गुरुद्वारा और मानगो के कालिंदी समाज के लोगों के बीच में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान राम वचन ने सबसे पहले सोनारी गुरुद्वारा में माथा टेक का अपने संपर्क अभियान की शुरुआत की ।स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो सिर्फ वोट मांगने के लिए उनके बीच नहीं आए हैं बल्कि लोगों की समस्या जानने आए हैं ताकि उस समस्या के निदान के लिए प्रयास करें।उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य राजनीति में दिखावा करना नहीं बल्कि काम करके दिखाना है ।जो इतने वर्षों में पश्चिम विधानसभा में अभी तक नहीं हुआ वो अगर जनता मौका देती है तो करके दिखाएंगे। इसके बाद राम बचन ने मानगो के कालिंदी समाज के लोगों के बीच जा कर उनकी समस्या को जाना और अपने लिए मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अरुण शर्मा,विवेक बचन,अनिल शर्मा ,संतोष प्रसाद,सुरेश शर्मा और पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.