September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

गालूडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल – खिलाड़ी गैलरी का हुआ शुभारंभ !

1 min read

न्यूज़ टेल/ जमशेदपुर( गालूडीह ): पढ़ाई के साथ- साथ खेलों में भी बच्चों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्त्वपूर्ण है। बच्चों को जीवन में खेल के महत्व से रूबरू करवाने हेतु गालूडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय में खेल – खिलाड़ी गैलरी का शुभारंभ किया गया। खेल – खिलाड़ी गैलरी में विभिन्न खेलों में भारत का नाम समूचे विश्व में ऊंचा करने वाले नामचीन खिलाड़ियों की तस्वीरें, उनकी उपलब्धियों के साथ प्रदर्शित की गई है।

गैलरी में मेजर ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर, पी टी उषा, साइना नेहवाल, महेंद्र सिंह धोनी, बाइचुंग भूटिया, दीपिका कुमारी , मैरी कॉम समेत लगभग दो दर्जन खेल व्यक्तित्वों की तस्वीरें प्रदर्शित की गयी। तसवीरें बच्चों के बीच दिन भर कौतूहल का विषय बनी रही। इस दौरान कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को संबंधित खिलाड़ियों व उनकी उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया।

खेलकूद कार्यशाला के दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक साजिद अहमद व निश्चय संस्था के संस्थापक तरुण कुमार ने बच्चों को संबोधित किया। बताया गया कि खेलकूद हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ साथ हमें अनुशासित रहना व टीम में कार्य करना भी सिखलाता है। हम खेल हस्तियों की जीवनी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को नई दिशा दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.