टिस्को उत्कल फ्रेंड्स को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का नया कार्यालय का हुआ उद्घाटन
1 min read

जमशेदपुर : साकची स्ट्रेट माइल रोड स्थित मकान संख्या 10/L4 में सोसाइटी का नया कार्यालय विधिवत तरीके से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्रीमान संजीव चौधरी उर्फ (टूनू भैया) एवं टाटा मुख्य हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ.श्रीधर प्रधान, वर्तमान चेयरमैन विभूति भूषण नायक के द्वारा फीता काटकर एवं सोसाइटी के फाउंडर अध्यक्ष स्वर्गीय देवेंद्र नाथ भुयाँ, एवं महासचिव स्वर्गीय मुकुंद प्रसाद नायक, तत्कालीन चेयरमैन स्वर्गीय डी आदिनारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन की गई। इस ऐतिहासिक क्षण में टाटा वर्कर्स यूनियन के डेप्युटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह सचिव नितेश राज , उत्कल फ्रेंड्स को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन अमर किशोर नायक, सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य राकेश कुमार साहू, समीर कुमार बेहेरा, आरती बाला महंती, बुधिनी, जयप्रकाश लेंका, गोविंद चन्द्र स्वाई, किशोर कुमार नायक, सुरेंद्र विश्वाल, अशोक कुमार सामंत, कमला कांत स्वाई, एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किए।






टिस्को उत्कल फ्रेंड्स को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, साकची, जमशेदपुर की स्थापना 17 अप्रैल 1927 को की गई थी यह सोसाइटी विगत 95 वर्षों से साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन परिसर में कार्यरत थी अनेक प्रयासों के पश्चात सोसायटी के चेयरमैन विभूति भूषण नायक एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी का अथक प्रयासों से टाटा कंपनी के द्वारा सोसाइटी कार्यालय हेतु आवास का आवंटन हुआ।