बिनोद ‘बेगाना’ की कृति “बोझिल होतीं सांसें” का लोकार्पण।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में नगर के वरिष्ठ कवि बिनोद ‘बेगाना’ की गीत-गीतिका संग्रह “बोझिल होतीं सांसें” का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने की जबकि संचालन अजय प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राहुल अवस्थी, नगर की विदुषी डॉ. रागिनी भूषण तथा तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष विमल जालान शामिल रहे।
दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत वक्तव्य डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया, वहीं पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष ने प्रस्तुत की। कवि बिनोद ‘बेगाना’ का साहित्यिक परिचय माधवी उपाध्याय और काव्यात्मक परिचय यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र झा ने किया।
इस अवसर पर नगर व राज्यभर के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे जिनमें डॉ. अजय कुमार ओझा, बसंत जमशेदपुरी, हरिहर राय चौहान, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डॉ. वीणा पांडेय ‘भारती’, उपासना सिन्हा, राजेंद्र सिंह, नीलिमा पांडेय सहित अनेक साहित्यप्रेमी शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सुप्रसिद्ध साहित्यकार गंगा प्रसाद अरुण के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।