November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आम जनता से अनलॉक 1 पर मांगा सुझाव

सत्ताधारी दल राजद ने मुख्यमंत्री को दिया समर्थन तो भाजपा ने संक्रमण को देखते हुए अनलॉक का दिया सुझाव…..

राँची: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन) के दौरान राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले घटे हैं। अब अस्पतालों में बेड के लिए भी मारामारी भी नहीं है। जितने मरीज अस्पतालों में एडमिट हो रहे हैं। उससे दोगुने से भी ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। संक्रमण घटने के बाद राज्य को अब अनलॉक करने पर विचार किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर आम जनता से सुझाव मांगा है कि झारखंड में अनलॉक की प्रकिया कैसी होनी चाहिए। वहीं सीएम के ट्वीट को बड़ी संख्या में लोगों ने रीट्वीट किया है। और अनलॉक को लेकर अपने सुझाव भी दिए हैं। आपको बताते चलें कि सूबे में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह यानी लॉकडाउन 3 जून तक लगा हुआ है।

वही अनलॉक पर मुख्यमंत्री के द्वारा मांगे जा रहे सुझाव पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य में अनलॉक का सुझाव दिया है तो वही सत्ताधारी दल राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्यमंत्री के अनलॉक पर जनता से मांगे जा रहे सुझाव पर मुख्यमंत्री की सराहना की है और राज्य में जीविका को ध्यान में रखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया आरंभ करने पर समर्थन देते हुए सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.