त्रिपुरा मे बीजेपी द्वारा वामदलों और मीडिया पर किए गए हमलों के खिलाफ वामदलों ने पुरे राज्य मे विरोध मार्च निकाला
राँची : त्रिपुरा में भाजपा के गुंडों द्वारा मुख्य विपक्षी दल और मीडियाकर्मियों पर हिंसक हमलों के खिलाफ वामदलों ने पुरे राज्य में विरोध मार्च निकाल कर त्रिपुरा सरकार का पूतला दहन किया.
राजधानी रांची मे वामदलों के कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्रित होकर भाजपा और त्रिपुरा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और त्रिपुरा सरकार का पूतला दहन किया.
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वामदलों के नेताओं ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा के कुशासन के खिलाफ लड़ने वाले ट्रेड यूनियनों और अन्य जन संगठनों को भी उनके कार्यालयों में तोड़फोड़, दस्तावेजों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को आग लगाने सहित खुले हमलों का निशाना बनाया गया है और पुलिस प्रशासन केवल मूक दर्शक बना रहा है।