राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंडर-12 हॉकी मैच में डेटन इंटरनेशनल स्कूल विजेता, कप्तान नितेश सिंह सरदार बने बेस्ट खिलाड़ी।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टाटा हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला परिसर में नवनिर्मित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय हॉकी अकादमी में भव्य आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अंडर-12 हॉकी मैच का आयोजन हुआ।

इस प्रतियोगिता में डेटन इंटरनेशनल स्कूल, मैगुट्टू हॉकी टीम और करनडीह हॉकी टीम ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में डेटन इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, वहीं मैगुट्टू टीम रनरअप रही। स्कूल टीम के कप्तान नितेश सिंह सरदार को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए ‘बेस्ट खिलाड़ी’ का खिताब प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अकादमी के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम “एक घंटा, खेल के मैदान में” है, जिसे फिट इंडिया मिशन के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस क्षेत्र से भविष्य में देश को कई अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षक, कोच और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।