June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

कोरोना से राज्य में 1 दिन में 17 की मौत, 1925 नए संक्रमित मिले, रांची से 754

1874812 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का लिया पहला डोज, 286561 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का लिया दूसरा डोज.

राँची: राज्य में कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेती जा रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में 17 मरीजों की मौत हो गई है। यह 1 दिन में मौत का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है वही 1925 कोरोना संक्रमित भी मिले हैं, जिसमें अकेले राजधानी रांची से 754 मरीज है और 8 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गई है। नहीं मिले संक्रमित के बाद राज्य का आंकड़ा बढ़कर 134115 हो चुका है इसमें 122936 डिस्चार्ज हो चुके हैं कुल 1175 की मौत अब तक हो चुकी है, इस समय राज्य में एक्टिव केस 10604 पर पहुंच गया है।

झारखंड में टीकाकरण अभियान भी जोरों पर है हालांकि राज्य में कोरोना वैक्सीन का आभाव देखा जा रहा था जिसे पूरा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख कोविशिल्ड का डोज मिल गया है इसके पूर्व 2 लाख कोवैक्सिंग का डोज मिला है। राजभर में बीते 24 घंटों में 14089 ने पहले डोज और 3334 में दूसरे डोज का टीका लिया। अब तक झारखंड में 1874812 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। वही 286561 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। टीकाकरण केंद्रों में वैक्सिंग देर से पहुंचने पर वैक्सीन लेने वाले लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वैक्सीन लेने पहुंचे बुजुर्ग अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.