March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

दिवंगत भाजयुमो नेता सूरज कुमार के शोक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री रहे दिवंगत नेता सूरज कुमार की पुण्यस्मृति में रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में पार्टी नेताओं ने अपने शोक संतप्त भावों को व्यक्त करते हुए सूरज कुमार के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा में गुँजन यादव ने सूरज कुमार के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूरज कुमार पार्टी के समर्पित एवं सच्चे सिपाही थे। उनके असमय चले जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका विनम्र स्वभाव और पार्टी के प्रति उनका प्रभावी योगदान आज स्मृतियों में है। उन्होंने जिला प्रशासन से पुनः मांग करते हुए कहा कि पुलिस दोषियों पर कड़ी पुलिसिया करते हुए मामले की सत्यता का खुलासा करे। वहीं उन्होंने प्रशासन से मामले की स्पीड ट्रायल जांच कर फास्टट्रेक कोर्ट में ले जाने की मांग की है।। गुँजन यादव ने कहा कि प्रशासन जांच में सुनिश्चित करें कि घटना में शामिल कोई भी दोषी बचना नही चाहिए।

पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि सूरज कुमार ने बहुत ही कम समय में खुदको साबित करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। छात्र राजनीति से लेकर युवा मोर्चा के दायित्वों को उन्होंने बड़े ही कुशलता से सम्पन्न किया। उनके असामयिक निधन से पार्टी ने अपना महत्वपूर्ण सिपाही खो दिया है।

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वास करना मुश्किल है कि सूरज कुमार जैसा जिंदादिल प्रिय अनुज हम सबके बीच नही है। अपने व्यवहार और कार्यकुशलता से युवाओं को संगठित कर पार्टी के उद्देश्यों के विस्तार में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। उनके निधन से पार्टी में जो रिक्तता आयी है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।

शोक सभा में चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ राजीव कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, राजन सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, अमिताभ सेनापति, अमरजीत सिंह राजा, अभिमन्यु सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रसाद, मोहम्मद निसार, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, बबलू गोप,।संजय सिंह, हनु जैन, चंचल चक्रवर्ती, अरमेंद्र पासवान, सुदीप डे, त्रिदेव चट्टराज, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, राजू सरदार, बरुन सिंह, अभिषेक कुमार, आशुतोष दास, विजय कुमार, अमित सिंह, प्रकाश दुबे, सन्नी संघी, शशि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक डे, उपेंद्र गिरी, सुमित श्रीवास्तव, मोंटी अग्रवाल, सौरव कुमार, शशांक शेखर, अनुराग मिश्रा, बंटी अग्रवाल व अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.