February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

NH- 33 में सड़कों के बीच क्रॉसिंग नहीं रहने के कारण हो रही विकराल समस्या : विकास सिंह

1 min read

जमशेदपुर : एन एच 33 के दो सड़कों के बीच क्रॉसिंग नहीं रहने के कारण हो रही विकराल समस्या स्थानीय लोगों ने बुलाया भाजपा नेता विकास सिंह को एन एच 33 पारडीह से लेकर डिमना चौक के बीच स्थित समता नगर और कुमरूम बस्ती के सामने एन एच 33 में क्रॉसिंग नहीं रहने के कारण लोगों को हो रही है भारी परेशानी।स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर बताई अपनी समस्या। पारडीह से लेकर डिमना चौक के बीच एन एच-33 का निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है बड़ी समस्या समता नगर और कुमरूम बस्ती के लोगों को हो गई है सहारा सिटी के सामने और उसके बाद मारुति शोरूम के आगे आधे किलोमीटर के बाद ही क्रॉसिंग एनएचएआई के द्वारा दी गई है जिससे कुमरूम बस्ती और समता नगर के लोगों को आधा किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती समता नगर और कुमरूम बस्ती अति घनी आबादी वाला ईलाका है। भाड़े के गाड़ी में जाने वाले लोगों को आधा किलोमीटर पैदल जा कर दूसरी छोर पर खड़ा रहना पड़ता है लोगों ने कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क कर बीच में क्रॉसिंग देने की बात रखी थी स्थानीय लोगों की बातों को अनदेखा कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुला कर अपनी इस विकराल समस्या से अवगत कराया। मौके में पहुंचे विकास सिंह ने एनएचएआई के संबंधित लोगों से दूरभाष में समता नगर और कुमरूम बस्ती के लोगों को हो रही विकराल समस्या के बारे में अवगत कराया और क्रॉसिंग का निर्माण अभिलंब करने को कहा। एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि दोनों बस्ती के बीच में क्रॉसिंग निर्माण करा दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने कहा अगर जल्द क्रॉसिंग नहीं बना तो स्थानीय लोगों के साथ एन एच ए आई के कार्यालय में धावा बोलने का काम किया जाएगा। मौके में मुख्य रूप से संदीप शर्मा, गोपाल यादव, राहुल बेसरा,पंकज महतो, नुनू महतो, अशोक कुमार, रवि सोरेन, अजय कुमार, सुरेश कुमार, अशोक सिंह, मनोरंजन महतो, जितेंद्र सिंह शंभू ठाकुर, सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.