November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

मानगो संकोसाई रोड नंबर 1 में बांस के खंभे में दौड़े बिजली के तार से सड़क पर आ रहे बिजली के झटके, लोग में डर सा माहौल

जमशेदपुर : मानगो संकोसाई रोड नंबर 1 में बांस के खंभे में दौड़े बिजली के तार से सड़क पर आ रहे बिजली के झटके। भयभीत स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुला कर बताई अपनी समस्या। मानगो संकोसाई रोड नंबर 1 दुर्गा मंदिर के समीप संजीवनी पथ में बिजली का तार बांस के खंभे से लोगों के घर पहुंचा हुआ है स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुला कर इस जानलेवा समस्या से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की अनेकों बार विभाग के अधिकारियों को हस्ताक्षर युक्त आवेदन बस्ती वासियों ने दिया है लेकिन आज तक सीमेंट का पोल विभाग के द्वारा नहीं लगाया गया। जहां बांस के खंभे खड़े हुए हैं वहां जल जमा हो जाने के कारण बिजली का झटका लोगों को लगता रहता है बांस सड़ जाने से तार नीचे लटक गया है कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। मौके में भाजपा का विकास सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दिया। कहा कि जानलेवा समस्या का समाधान अभिलंब करवा देना चाहिए। विभाग के सहायक अभियंता ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सीमेंट के पोल लगा दिए जाएंगे। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजेश साहू, दुर्गा दत्ता, सावित्री देवी, दीनानाथ शर्मा, शंकर कालिंदी, भद्रक गोराई, संजीत कुमार पंडित, नीलम देवी, रेखा गुप्ता, पीके पांडे, राम सिंह कुशवाहा एवं मनोज ओझा उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.