जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नम्बर 13 बी में 2 स्कूटी सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली बस्ती में एक घर पर जाकर लगी। फायरिंग की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस की दी। पुलिस मौके वारदात पर पहुँचकर मामले की जाँच पड़ताल में लग गई है।