September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

जनसंवाद लक्ष्य 2024 में कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में डा. अजय ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई

जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को सिदगोड़ा टाउनहॉल में जनसंवाद लक्ष्य 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पूर्वी विधानसभा के सबसे मजबूत दावेदार डा. अजय कुमार ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपनी दमदार उपस्थिती दर्ज कराई. कार्यक्रम में मुख्य रुप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन का सरकार बेहतर कार्य कर रही है. मईंया सम्मान योजना की सफलता से भाजपा बौखला गई है. और भाजपा राज्य में गोगो दीदी योजना की झूठी फार्म महिलाओं से भरवा रही है. सरकार की सफल योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी आपकी है. जनता को बताना है कि हेमंत सरकार प्रदेश की लोगों के कल्याण के लिए क्या कार्य कर रही है. वहीं डा. अजय कुमार ने कहा कि जनता भाजपा की नियत को समझ गयी है. वह अब हर राज्य में भाजपा को नकार रही है. हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता भाजपा को नकार दिया है. झारखंड की जनता भी मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को एक बार फिर ठगने के लिए भाजपा ने चुनावी जुमले की घोषणा की है. हम जनता के बीच बीजेपी की चुनावी जुमले की पोल खोलेंगे और लोगों सच्चाई से अवगत कराएंगे. इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.