February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

हेमंत सरकार में डॉक्टर, वकील, जज, पत्रकार, सुरक्षाकर्मी, महिला, आमजन कोई सुरक्षित नहीं, संवेदनशीलता दिखाए सरकार अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन: गुँजन यादव

1 min read

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते नक्सली घटना पर भाजपा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

जमशेदपुर। झारखंड में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से नक्सलियों के मंसूबे सातवें आसमान पर है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में मनोहरपुर से भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर मंगलवार शाम हुए जानलेवा हमले और अंगरक्षकों की नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने को लेकर भाजपा आक्रोशित है। राज्य में बढ़ते नक्सली घटना एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर भारी विरोध जताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुतला दहन कर सरकार एवं प्रशासन को पूर्ण रूप से विफल बताया। बारीडीह, सीतारामडेरा एवं बिरसानगर मंडल के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने राज्य सरकार पर नक्सलियों के प्रति मौन समर्थन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार राज्य की जनता को सुरक्षा देने में पूर्ण रूप से विफल रही है। आये दिन नक्सली हमले, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण जैसी घटनाओं से झारखंड की छवि पूरे देश मे धूमिल हुई है। राँची जैसे शहर में राजभवन की दीवारों पर नक्सली धमकी भरे पोस्टर चिपका देते हैं। उन्होंने मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले को लेकर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच की जाए। प्रदेश में जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो फिर आमजनों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि किसी भी राज्य व शहर के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना विकास का परिचायक होता है। पिछले पांच वर्षों में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेशवासियों को भयमुक्त एवं सुशासन युक्त सरकार दी। परंतु पिछले दो वर्ष की हेमंत सरकार के दौरान राज्य में नक्सलियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।

पुतला दहन के दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मंडल पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.