February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

आज़ादनगर मंडल मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्धारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

जमशेदपुर : अंत्योदय के प्रवर्तक, भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के प्रकाश पुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष में भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आजादनगर मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दिया तथा उनके विचारों का आह्वान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुसर्रत खातून, माधुरी सिंह, मंतशा खान, अफजल, राजू मुंडा, गुलाम मुनीर उद्दीन, सैफ अख्तर तथा भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.