September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

अगर हिंदुस्तान में ऐसे ही मंत्री हो जाए, तो कोई गरीब नहीं मरेगा : अंसार खान

1 min read

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने विगत रात 9:00 बजे टीएमएच हॉस्पिटल पहुंचे।अंसार खान ने बताया कि दोपहर क्रॉस रोड नंबर 14 जवाहरनगर मेरे आवासीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय में तीनप्लेट बस्ती से बलदेव सिंह उनकी वाइफ और बेटा मेरे पास पहुंचे। बलदेव सिंह ने कहा 11/10/ 2021 को तीनप्लेट चौक पर मेरे बेटे की गाड़ी से और अंजर पिता एनउल हक जो गोंडा जिले का बच्चा था दोनों का एक्सीडेंट हो गया था। दोनों में समझौता हुआ अंजर को चोट लगी है बलदेव सिंह हॉस्पिटल का खर्च उठाएंगे उन्होंने उसी वक्त टीएमएच में भर्ती कराया। बलदेव सिंह ने कहा अब तक ₹50000 हजार रुपए लग गए हैं। डॉक्टर ने बुला कर बोला है अंजर की रीढ़ की हड्डी फैक्चर हो गई है। जो फौरन ऑपरेशन करना पड़ेगा और ऑपरेशन का लगभग ₹2 लाख तक लगेगा हमारे पास खाने को पैसा नहीं है। 2 लाख कहां से लाएंगे। दोपहर में अंसार खान ने मंत्री बन्ना गुप्ता को फोन किया उन्होंने बताया कि मैं अभी मानगो क्षेत्र में हूँ। अंसार खान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी दिखाई पड़ी अंसार खान ने गाड़ी को रोककर बलदेव सिंह से मुलाकात कराया। मंत्री ने फौरन गाड़ी में बैठकर ही रांची रिम्स हॉस्पिटल फोन कर दिया। और अंसार खान से कहां अंजर जो हॉस्पिटल में एडमिट है। छुट्टी करा कर फौरन रांची रिम्स में भेजिए। मंत्री ने रात में ही एंबुलेंस भेज दिया। अंसार खान ने अंजर की छुट्टी करा कर कर रात 10:00 बजे रांची रिम्स हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया। मंत्री ने कहा अंजर के इलाज मैं कोई पैसा नहीं लगेगा। अंसार खान ने मंत्री का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया और बन्ना गुप्ता के लिए कहा अगर हिंदुस्तान में ऐसे ही मंत्री हो जाए। तो कोई गरीब नहीं मरेगा। बलदेव सिंह और उनकी फैमिली ने और गोड्डा जिला के अंजर उनके भाइयों ने बन्ना गुप्ता का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया। और राजेश ठाकुर का भी शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.