June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

बेटे को जन्म नहीं दिया तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या….जाने पूरा मामला !

बिहार : कटिहार में बेटा नहीं होने के कारण अपने ही पति ने पत्नी की हत्या कर डाली। मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पति पर गला दबाकर मार डालने का आरोप है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, ससुराल पक्ष के अन्य लोग घटना के बाद से फरार हैं। दंपती की दो बेटियां हैं।

मृतक महिला की पहचान मीरा देवी (28) के रूप में की गई। उसके चाचा राजकुमार कर्मकार ने बताया कि मीरा की शादी के 7 साल हो चुके थे। उसकी दो बेटियां है। पर पति समेत ससुराल पक्ष बेटे की चाहत में हमेशा उसे ताना मारते रहते थे। चाचा के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए मीरा को रस्सी से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.