अंग्रेजी स्कूलों का भेदभाव नहीं बंद हुआ तो होगा आंदोलन : रविरंजन सिंह चंदेल
1 min readजमशेदपुर : सयुक्त युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि रंजन सिंह चंदेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर के हजारों छात्र-छात्रों के साथ इंग्लिश माध्यम स्कूल के द्वारा सौतेला व अन्याय किया जा रहा है। तथा स्कूलों में प्लस 1 के लिए केवल सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से पास बच्चे को ही प्राथमिकता देते हुए। प्लस 1 में नामांकन लिया जा रहा है। और झारखण्ड जैक के छात्रों से इंग्लिश माध्यम स्कूलों में प्लस 1 के लिए आवेदन तक नहीं लिया जा रहा है। ऐसे संस्थान पर शीघ्र कार्रवाई होना चाहिये। सभी को विद्या हासिल करने का सम्मान अधिकार है। सरकारी आदेश जारी कर सभी को सामान अधिकार मिलना चाहिए ऐसा नही होने पर सयुक्त युवा संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।