एंटी लारवा का छिड़काव मानगों में किया जाएगा तो जानलेवा बीमारी से लोगों को निजात मिलेगा : विकास सिंह
1 min readजमशेदपुर : ध्यानाकर्षण करते हुए श्रीमान को बताना चाहता हूं कि पूरे मानगों में मच्छरों का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ गया है नगर निगम के द्वारा उपलब्ध संसाधन के तहत बीच-बीच में जगह-जगह मच्छर भगाने के लिए रसायन युक्त दवा का धुआं के रूप में छिड़काव किया जाता है इस रासायनिक धुआं से मच्छर मरते नहीं हैं केवल इधर उधर भाग जाते हैं और लोगों को क्षणिक लाभ होता है और ना ही इस धुआं से डेंगू और मलेरिया के लारवा मरते हैं मानगों के कई लोग मलेरिया से पीड़ित होकर ईलाजरत है सरकार के द्वारा एवं टाटा स्टील के द्वारा अन्य इलाकों में एंटी लारवा का छिड़काव किया जा रहा है अगर एंटी लारवा का छिड़काव मानगों में किया जाएगा तो मच्छर का प्रकोप कम होगा एवं मलेरिया डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से लोगों को निजात मिलेगा।