नगरवासियों एवं राज्य वासियों को जब तक सफलता न मिल जाए आंदोलनरत रहूँगा : दुखू मछुआ
1 min readजमशेदपुर : समाज सेवक सह जन हितो के संघर्षकर्ता दुखू मछुआ के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय में टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर में आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू करवाने हेतु मांग पत्र समर्पित किया गया। जन सेवक दुखू मछुआ ने कहा कि जमशेदपुर के साथ-साथ पुरे राज्य का सबसे समृद्ध शाली अस्पताल टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर है।जमशेदपुर वासियों एवं राज्य वासियों के गरीब तबके के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड से टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर में इलाज शुरू होना आति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है कयों कि आर्थिक अभाव के कारण शहरवासी एवं राज्य वासियों को टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर में इलाज कराने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिकांशतः गरीब तबके के लोग टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर में इलाज नही करवा पाते है। जिला उपायुक्त महोदय जल्द से जल्द टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर से पहल कर आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू करवाने की ओर कदम बढाए। यह आंदोलन नगरवासियों एवं राज्य वासियों के लिए हमारी चरम सीमा तक चलती रहेगी। इसमें पंकज कुमार रजक एवं अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।