February 23, 2026

NEWS TEL

NEWS

बहरागोड़ा में घटित घटना पर अत्यंत दुखी हूँ.. निशब्द हूँ.. हृदय द्रवित है.. जान गंवाने वालो को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें : रवि जायसवाल

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: बहरागोड़ा के माटिहाना पंचायत के कोकमारा जामिरडिहा में मिट्टी धसने से सात महिलाओं की दबने की खबर पाकर समाजसेवी रवि जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दुःख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि अत्यंत दुखी हूँ.. निशब्द हूँ.. हृदय द्रवित है.. जान गंवाने वालो को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें. उन्होंने कहा कि डेली कमाने खाने वाले मजदूर काल के गाल में समां गए. अपनी पेट के खातिर और दो वक्त की रोटी के लिए ये माताएं और बहनें अपने जान को जोखिम में डालकर काम करती हैं. लेकिन इस घटना से मन को बहुत ही अघात पहुंचा है. घटना की सूचना पाकर हृदय द्रवित हो गया. में सरकार से मांग करूंगा की घटना में जन गवाने वाले परिवार को उचित से उचित मुआवजा राशि दी जाए. और घायलों को हर संभव बेहतर इलाज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.