पति का किया था अंतिम संस्कार फिर अचानक….30 साल बाद लौट आया, बैंड-बाजे के साथ हुई शादी
1 min read
बिहार : बक्सर में 30 साल पहले जिस पति को मरा समझकर पत्नी ने अंतिम संस्कार कर दिया था। वो 30 साल बाद फिर से लौट आया। पति के लौटने के बाद परिवार वाले इतने खुश हुए कि उन्होंने दोनों की फिर शादी करवाई। पूरे बैंड-बाजे के साथ सभी रस्में निभाई गई। महिला बताती है कि उसके ससुराल वाले उसपर ही पति की हत्या का आरोप लगाते थे।
मामला कोरानसराय गांव का है। 30 साल बाद जब महिला का पति लौटा तो वो हैरान रह गई। खुशी के मारे रो पड़ी। कोरानसराय निवासी रामवतार साहू का पुत्र घनश्याम तेली किसी काम से बक्सर गया था। लौटने के क्रम में बक्सर के बस स्टैड से गायब हो गया था। उस वक्त मुन्नी देवी एक बच्चे की मां थी। दूसरा बच्चा गर्भ में पल रहा था। अचानक पति के गायब होने से पत्नी का बुरा हाल हो गया।
इस घटना के बाद घनश्याम के परिजनों द्वारा इन्हें कई महीनों तक आसपास के गांवों में भी खोजा गया। लेकिन इनका कोई अता पता नहीं मिला। अंत में परिजनों ने घनश्याम को मृत समझकर परिवार वालों ने इनका श्राद्ध कर्म भी कर दिया। साथ ही घनश्याम की पत्नी भी विधवा की तरह जीने लगी।