September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान सिद्धू कान्हू मैदान में हुल क्रांति दिवस मनाया गया

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान सिद्धू कान्हू मैदान में हुल क्रांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारीगण एवं पंचायत प्रतिनिधि सिद्धू-कान्हू के प्रतिमा पर फूलों का माला, अगरबत्ती दिखाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ पहली बार विद्रोह का बिगुल फूंका था। सिद्धू कान्हू जैसे शहीदों की याद में आज हुल दिवस के रूप में मनाकर याद किया जाता है। वही अतिथि के रूप में उपस्थित इंदिरा स्कूल के प्रधानाचार्य डीके मिश्रा ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सिद्धू कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजों को नाकों चने चबा देने वाले विद्रोह संथाल की माटी शहीदों की याद में आज हुल दिवस मनाया जाता है। जिसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर इंदिरा स्कूल के प्रधानाचार्य डीके मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, संस्था के संचालनकर्ता राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर,बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य सीमा पर पांडे, कुमुद रंजन सिंह, पंचायत समिति सदस्य नागेश्वर प्रसाद, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, समाजसेवी जयंत सिंह उर्फ डब्बू अरविंद पांडे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.