September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित।

न्यूज टेल डेस्क: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन प्रांगण में गुरुवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके परिजनों की उपस्थिति में शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। इस भावुक पल में सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन ने बताया अमूल्य धरोहर
कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी यूनियन और कंपनी की धरोहर हैं। उन्होंने सभी से स्वस्थ रहने और यूनियन को सुझाव देकर आगे बढ़ाने की अपील की। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का 60 वर्षों तक सुरक्षित सेवा देना गर्व की बात है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से कहा कि भले ही वे कंपनी से सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन अब उनकी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। यूनियन से संपर्क बनाए रखने का आग्रह भी उन्होंने किया।

इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
सेवानिवृत्त कर्मियों में व्हीकल फैक्ट्री से राधे श्याम मंडल, पीपीसी एवं ऑटो ट्रांसपोर्ट से मनोज कुमार श्रीवास्तव, फ्रेम फैक्ट्री से विनोद कुमार सिंह और अशोक कुमार राय, जबकि कैब एंड कॉल फैक्ट्री से कलाधर दुबे, मधुकर चंद्र दास एवं सुभाशीष चटर्जी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विनोद शर्मा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.