जमशेदपुर में 25 फरवरी को सजेगा ‘होली है’ कार्यक्रम, रंग-बिरंगे आयोजनों की रहेगी धूम
जमशेदपुर: होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में शर्मा’स इवेंट की ओर से 25 फरवरी 2026 को भव्य होली मिलन कार्यक्रम “होली है” का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम सुबह 11 बजे से एग्रीको क्लब हाउस में शुरू होगा, जिसमें शहरवासियों को मनोरंजन और उत्सव का खास अनुभव मिलने वाला है।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए लाइव डीजे, प्रोफेशनल एंकरिंग, रेन डांस, पंजाबी ढोल और नॉनस्टॉप म्यूजिक की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही बॉलीवुड म्यूजिक, गेम्स और डांस एक्टिविटी भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। खास बात यह है कि आयोजन में केवल ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से होली का आनंद ले सकें।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से ही होगा। पास प्राप्त करने के लिए इच्छुक लोग 8797784072 या 9204735324 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन को लेकर शहर के युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का दावा है कि “होली है” कार्यक्रम जमशेदपुरवासियों के लिए एक यादगार, सुरक्षित और उल्लास से भरा होली उत्सव साबित होगा।
