February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

मनमाने ढंग से 50 – 70 प्रतिशत टिकट के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में हिन्दू उत्सव समिति ने उपायुक्त को सौपा ज्ञापन

1 min read

जमशेदपुर : The kasmir file मूवी जो पिछले दिनों 11 मार्च को शहर के सिनेमाघरों में लगी है उस वक्त मूवी का जो टिकट दर था और 17 मार्च से उसी टिकट दर में मनमाने ढंग से लगभग 50 से 70 प्रतिशत के बढ़ोतरी कर दी गयी है। दिनांक 18/03/22 को हमारे द्वारा दूरभाष के माध्यम से जब PM मॉल के अधिकारी नितेश से बात की गई और पूछा गया कि एकाएक टिकट दर बढ़ोतरी का क्या कारण है तो उनके द्वारा कोई भी ठोस कारण नही बताया गया और कहा गया कि ज्यादा जानकारी चाहते है तो फोन पर नही मॉल में आकर बात करें। रवि सिंह ने कहा कि उपरोक्त टिकट दर में बढ़ोतरी केवल द कश्मीर फ़ाइल मूवी में ही सिनेमाहॉल संचालकों के द्वारा किया गया है एक तरफ जहां इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस फ़िल्म को देखने की अपील कर रहे है और देश के समस्त राष्ट्रवादी लोग इस मूवी को देखने के लिए समाज मे जागरूकता अभियान चला रहे है वही दूसरी ओर हमारे शहर के उपरोक्त दो सिनेमाघरों के संचालकों द्वारा जनता के भवनाओं के साथ सौदा कर कानून को ताक पर रखते हुए मनमाने ढंग से टिकट दर में लगभग 70% की बढ़ोतरी कर दी जाती है और जब जनता सिनेमाहॉल के अधिकारी नितेश से यह प्रश्न करती है तो उनके द्वारा अपशब्दों का प्रयोग कर यह कहा जाता है कि आपको जो करना है कर लीजिए टिकट दर कम नही होगा। पी.जे. पी. सिनेपोलिस में टिकट दर पहले कितना था और अब कितना है उसका विवरण निम्नलिखित है:-
नॉर्मल का 200/-, एक्सिक्यूटिव का 220/-, प्रीमियम का260/-, वीआईपी का 500/- था इसी दर को लगभग 70 प्रतिशत बढ़ाकर अब क्रमशः नार्मल का 300/-, एक्सिक्यूटिव का 320/-, प्रीमियम का 340/-, वीआईपी का 600/- कर दिया गया , वही डिमना स्थित eyelex सिनेमाहॉल में 150/- में जो टिकट मिलता था वो अब 250/- कर दिया गया है। हिन्दू उत्सव समिति ने जिले की उपायुक्त से आग्रह करते हुए उपरोक्त विषय पर विचार कर जनसामान्य की भवनाओं को ध्यान में रखते हुए मनमाने ढंग से टिकट दर बढ़ाने वाले सिनेमाहॉल व उनके संचालकों पर उचित कानूनी कार्यवाही कर टिकट दर को पूर्ववत करने का आदेश देने की कृपा की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, सुखदेव सिंह, रोशन खां, अभिमन्यु प्रताप, शक्ति प्रामाणिक, धीरज सिंह, अभिनाश, अमरनाथ सहित अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.