June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

अनिशा सिन्हा के समर्थन में थाना पहुंचे हिंदूवादी कार्यकर्ता

जमशेदपुर : भाजपा नेत्री अनिशा सिन्हा को पुलिस ने इसलिए गिरफ्त में ले लिया क्योंकि उन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट किया था जानकारी मिलते ही हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि सिंह, अमित पाठक, अभिमन्यु सिंह, राजू कुमार, शशि मिश्रा, के रवि कुमार, अभिनाश, शशि सिंह समेत अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ता अनिशा सिन्हा को छुड़ाने के लिए आदित्यपुर थाना पहुंचे थाना से यह जानकारी प्राप्त हुआ कि अनिशा सिन्हा को फ़ेसबुक पोस्ट के कारण सुबह से ही आदित्यपुर थाना में एस. पी सरायकेला के द्वारा बैठाया गया ओर फोन भी जब्त कर लिया गया था ओर बहुत ही गुप्त तरीके से दोपहर तक चालान कर दिया गया।
इस पूरी घटना पर हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि सिंह व अन्य हिंदूवादी नेताओं ने अपना विरोध जताते हुए बताया कि पुलिस का यह रवैया सरासर गलत है किसी महिला को सुबह से शाम तक थाना में बैठाए रखना और बिना घर वालो को जानकारी दिए चालान कर जेल भेज देना यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदत्त आदेशो का उलंघन है। अनिशा सिन्हा ने कोई संगीन अपराध नही किया था पुलिस उन्हें पूछताछ ओर हिदायत देकर छोड़ भी सकती थी लेकिन राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए ही पुलिस ने तिल को ताड़ दर्शाते हुए अनिशा सिन्हा को जेल भेजा यह सरासर मनवाधिकारों का उलंघन भी है इस मामले में समस्त राष्ट्रवादियों को अनिशा सिन्हा का समर्थन में आने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.