हिंद एकता सामाजिक संस्था ने आयोजित किया भव्य मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी
1 min read
उमड़ा राजनीतिक-सामाजिक संगठनों का जमावड़ा
जमशेदपुर: कदमा स्थित जी.पी. क्लब हाउस में मंगलवार को हिंद एकता सामाजिक संस्था, जमशेदपुर की ओर से भव्य मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने किया, जिसमें शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों से जुड़े सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सद्भावना को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने पारंपरिक लिट्टी-चोखा का आनंद लिया और सफल आयोजन के लिए संस्था व आयोजकों को बधाई दी। समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मौके पर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, समाजसेवी ज्योति सिंह, कदमा विधायक प्रतिनिधि अनुज चौधरी, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशांत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नट्टू झा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, झामुमो के वरिष्ठ नेता बबन राय, भाजपा नेता शंकर रेड्डी, झामुमो युवा नेता सनी सिंह सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
