November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

हाई वोल्टेज ड्रामा : दूल्हे का शादी से इंकार, दर्ज हुआ यौनशोषण का मुकदमा

1 min read

जमशेदपुर : थाने में एक प्रेमी युगल के शादी का आयोजन हंगामा के बाद हुआ फेल। माँ का हंगामा देख दूल्हे का शादी से इंकार करना पड़ा महंगा। दूल्हा सेहरा बांध हुआ हाजत में बंद। होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी पर ही ठोका यौन शोषण का मुकदमा। महिला थाना प्रभारी ने कहा लड़की बालिग है। जो शिकायत होगी उस पर होगी उचित करवाई।

विधि विधान से शादी कराने वाले पंडित जी तैयार मगर फिर भी नही हो सकी शादी प्रेमी दूल्हा पहुचाँ सलाखों के पीछे यह मामला जमशेदपुर महिला थाने का है। जहा एक प्रेमी युगल की शादी की पूरी तैयारी की गई मगर प्रेमी दूल्हा की माँ का हंगामें ने शादी को पुलिसिया करवाई में बदल डाला। जहा थाने में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। प्रेमी युगल की मर्जी से लड़की के घरवाले शादी रचाने की तैयारी कर रहे थे। पंडित भी पूरी तैयारी में पहुंचे थे। कि तभी पूरे घटनाक्रम का क्लाइमेक्स चेंज हो गया और अचानक लड़के के परिजन वहां आ धमके और शादी का विरोध शुरू कर दिया। माँ हंगामा करते- करते बेहोश होकर थाने में ही गिर पड़ी उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं घरवालों के आक्रोश को देखते हुए दूल्हा बना पिंटू कुमार के सर से प्रेम का भूत उतर गया और उसने शादी से इंकार कर दिया। फिर क्या था मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रेमी पिंटू को हवालात में डाल दिया। उधर दुल्हन बनी प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा ठोक दिया। अब पुलिस लाचार- बेबस प्रेमी को न्यायिक हिरासत में ले जाने की तैयारी में जुट गई। महिला थाना में दोनों की शादी रचाने की तैयारी चल रही थी। कि अचानक पूरा घटनाक्रम ही बदल गया। पंडित मंत्रोच्चार करते रह गए। लड़की के परिवार वाले अपनी बेटी को सुहागन के जोड़े में देखते रह गए और दूल्हा सेहरा बांधे सलाखों के पीछे चला गया। बताया जाता है। कि दोनों जमशेदपुर के उलीडीह के रहने वाले हैं। और दोनों बालिक हैं। दोनों के बीच पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया था। कि दोनों ने शादी कर घर बसाने की तैयारी कर ली थी. युवती के परिजन बिहार के वारसलीगंज के रहने वाले हैं। युवती अपनी ननिहाल में रह रही थी. यही उसे पड़ोस के युवक से प्रेम हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.