हेमंत सोरेन का किसी विशेष समुदाय के प्रति इतना झुकाव राज्य के लिए काफि दुर्भाग्यपूर्ण : अमित अग्रवाल
जमशेदपुर : भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा हेमंत सोरेन का किसी विशेष समुदाय के प्रति इतना झुकाव राज्य के लिए काफि दुर्भाग्यपूर्ण।जिस तरह से हेमंत सरकार द्वारा नई नियमावली एवं घोषणाएं राज्य की जनता के समक्ष रखी जा रही है इससे यह प्रतीत होता है कि हेमंत सोरेन पूरे झारखंड के नहीं बल्कि किसी विशेष समुदाय के मुख्यमंत्री है। वे शायद यह भूल रहे हैं की आज जिस जिम्मेवारीक पद पर बैठे हैं वह पूरे राज्य की जनता की बदौलत है ना कि उन विशेष समुदायों के बदौलत। एक तरफ़ कांग्रेस के विधायक खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं। दूसरी तरफ़ हिंदी को हटा कर उर्दू को प्रथमिकता नियोजन नीति में जगह दी जा रही,तीसरी झारखंड विधानसभा भवन में नमाज़ कक्ष का आवंटन। मुख्यमंत्री द्वारा दिखाई जा रही किसी एक धर्म के लिए इतनी ज्यादा हमदर्दी, उनके तुष्टीकरण की राजनीति को उजागर करता है।हेमंत सोरेन ने समाज को बांटने वाली अपनी गंदी राजनीति का फिर से उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री का धर्म के आधार पर इस तरीके से राज्य की जनता का पोषण बिल्कुल ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर जेएमएम कि इस गठबंधन वाली सरकार और विशेष समुदाय के लिए पद का दुरुपयोग कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सख्त विरोध करती है। सरकार के इस तरीके की तुष्टिकरण की राजनीति राज्य में एक बड़े आंदोलन के बीज बो रही है,जो हेमंत सोरेन और उनके आने वाले कार्यकाल के लिए काफी कठिन होने वाली है।