परीक्षा नियंत्रक को जमशेदपुर घुसने नही देंगे , अगर उनके कारण कोई भी छात्र हुए फेल : हेमन्त पाठक
1 min readजमशेदपुर : ज्ञात हो कि 24 सितंबर को ग्रेजुएट कॉलेज में 6 सेमेस्टर की GST और दूसरे विषय का परीक्षा था और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों के लिए ग्रेजुएट कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
यूनिवर्सिटी ने 22 सितंबर एक फॉर्मूला हर कॉलेज को भेज था कि इस – ए ग्रुप में 10 अंक के 2 प्रश्न = 20 , बी ग्रुप में 10 अंक के 3 प्रश्न = 30 , सी ग्रुप में 20 का 1 = 20 परंतु कॉलेज में प्रश्न पत्र छात्रों को बांटा गया उसमे फार्मूला के साथ साथ यह भी गलती था कि किस ग्रुप में कितने प्रश्नों का उत्तर देना है कितने शब्दो मे देंना है जो इस कि – ए ग्रुप में 2 अंक के 10 प्रश्न , बी ग्रुप में 5 अंक के 4 प्रश्न , सी ग्रुप में 15 अंक के 2 प्रश्नों के समाधान करने को कहा गया। प्रश्न के अंतर्गत कम अंक को देखते हुए कम शब्दों में उत्तर लिखा गया अगर छात्रों को बता दिया होता तो छात्र सम्बंधित अंक के हिसाब से ज्यादा शब्दो मे अपने उत्तर लिखते परंतु परीक्षा से पहले सभी केंद्रों में शिक्षकों के द्वारा छात्रों के बता दिया गया था कि यूनिवर्सिटी के द्वारा बताए गए फॉर्मूले पर ही आपको परीक्षा लिखना है और उतने ही शब्दों में लिखना है जितना यूनिवर्सिटी ने कहा है परंतु ग्रेजुएट कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा वर्कर्स कॉलेज के छात्रों को कुछ नही बताया गया जब छात्रों ने पूछा तो उनको कहा गया कि जिस तरह प्रश्न पत्र में दिया है उसी तरह लिखो नही तो मत लिखो, इस तरह गैर जिम्मेदाराना रवैया को देखते हुए आजसू छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक के नेतृत्व सैकड़ो छात्रों के साथ प्राचार्य का घेराव किया गया ,पूरा परिसर छात्रों के कब्जे रहा , पुलिस के हस्तक्षेप और यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हुआ। हेमन्त पाठक ने कहा जिस तरह से परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ए के चौधरी के आने बाद से परीक्षा से जुड़े समस्या ज्यादा हो गया है फ़ोन पर शिकायत करने पर लिख के भेजो ,लिख के भेजो कहकर बात टाल दिया जाता है। परीक्षा नियंत्रक यह समझ ले कि उनकी गलती के कारण एक भी छात्रों को समस्या हुई तो चाईबासा से लेकर जमशेदपुर तक विरोध किया जाएगा और जमशेदपुर घुसने नही दिया जाएगा, जब छात्रों का 1 नंबर कम आने पर फेल दिया जाता है पास नही किया जाता है तो यूनिवर्सिटी की गलती कारण किसी छात्र का 1 नंबर भी कम आए ऐसा नही होने दिया जाएगा। आजसू छात्र संघ मांग करता है कि कोल्हान यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज के छात्रों के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन यूनिवर्सिटी के तय मानक से किया जाय नही तो जोरदार आंदोलन के लिए डॉ चौधरी तैयार रहे। इस आंदोलन में कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो , वरीय सचिव विकास रजक , साहेब बागति ,पूजा सोय , महामंत्री रंजन प्रामाणिक, दीप सिंह ,सुनील कुमार ,बिक्की कुमार ,चिरंजीत धन ,सुरेश कुमार ,महेश कुमार ,मंटू सतुआ ,राहुल कुमार ,पूजा कुमारी ,सरिता कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी ,इत्यादि उपस्थित थे।



