झारखंड, गालुडीह से 16 गेट खुलने के बाद सुवर्ण रेखा नदी, ओडिशा में भीषण बाढ़…
1 min read
न्यूज़ टेल/ओडिशा: महानदी के बाद अब सुवर्ण रेखा नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। राजघाट में नदी का जलस्तर खतरे का निशान 10.36 मीटर को पार कर जलस्तर 11.90 मीटर पर प्रवाहित हो रहा है। यहां जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राजघाट में जलस्तर जैसे-जैसे खतरे के निशान से ऊपर जाएगा यहां स्थिति और गम्भीर होगी।
बाढ़ के कारण 25 गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया है। बालेश्वर जिले में गड़ापोल के पास रास्ते के ऊपर तीन फुट से अधिक बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है।
सुवर्ण रेखा नदी एक दिन पहले से ही खतरे के निशान को 10.36 मीटर को पार कर चुकी है। झारखंड गालुडीह बैराज से 16 गेट खुलने के बाद मयूरभंज और बालेश्वर जिले में बाढ़ की स्थिति गम्भीर हो गई है। सुवर्णरेखा में प्रति सेकेंड 6 लाख घनफुट पानी बहने से दोनों जिलों के 6 प्रखंडों की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।