March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो की महिलाओं का दर्द सुन विकास खुद लेकर पहुंचे पानी का टैंकर

जमशेदपुर : मानगों के गुरुद्वारा रोड के महिलाओं ने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन कर बताया कि बिजली के बिना रह सकती हूं पर पानी के बिना कैसे रहूंगी समझ में नहीं आ रहा है पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पाए। उनकी बात को सुनते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने अपने निजी टैंकर लेकर स्वयं गुरुद्वारा रोड जाकर लोगों के बीच में पानी का वितरण किया। स्थानीय महिलाओं ने बताया की पांच दिन से हम लोगों को पानी की सप्लाई नहीं हो रही है बूंद बूंद पानी के लिए हम लोग तरस रहे हैं आज पानी नहीं रह पाने के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पाए। बिजली के बिना रहना संभव हो सकता है पर पानी के बिना रहना असंभव है मौके मैं पहुंचे विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को पानी की सप्लाई अभिलंब करने की बात कही और साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि जब तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी तब तक निजी टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी। प्रमुख रूप से प्रेम दीक्षित, मुरारी श्रीवास्तव, उत्तम चक्रवर्ती, राज श्रीवास्तव, रेखा पांडे, छोटेलाल राम, देवाशीष नायक, उमर फारुख, लाला जोशी, दुर्गा दत्ता, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, प्रिंस सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.