March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का उद्घाटन

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के जुबिली पार्क गेट के समक्ष पत्रकार चौक के पास स्थित प्रेस भवन का विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस भवन का निर्माण मंत्री जी के व्यक्तिगत प्रयास से किया गया है। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस प्रेस भवन के निर्माण के लिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर बन्ना गुप्ता जी का आभार व्यक्त करता है। आज इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वो जल्दी ही पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुविधा की सौगात देने की दिशा में प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.