रफ्तार का कहर: सोनारी गोलचक्कर के समीप डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: कदमा-सोनारी लिंक रोड पर सोनारी गोलचक्कर के समीप एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। रफ्तार इतनी थी की कार पलट कर उल्टी हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गाड़ी में दो लोग सवार थे। दोनों नशा में धुत्त थे। रफ़्तार 120 km के करीब थी। जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में दोनों व्यक्ति घायल हैं। दोनों का ईलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।
