February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

हरिद्वार उत्तराखंड : राष्ट्रीय परशुराम परिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर हरिद्वार अखंड परमधाम आश्रम में हुआ सम्पन्न

हरिद्वार उत्तराखंड : राष्ट्रीय परशुराम परिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर हरिद्वार अखंड परमधाम आश्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष परम् पूज्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद एवं सभी राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पदाधिकारियों व प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा शुरू होकर आज संपन्न हुआ। साथ ही राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन कैसे वृहद विस्तार कर आगे ले जाना है। उसके लिये मार्गदर्शन एवं सुझाव दिया गया। इसमे मुख्य रूप से संस्थापक संरक्षक उत्तर प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री पंडित सुनिल भराला और परम पूज्य परमानन्द महराज, महामण्डलेश्वर ज्योतिर्मय नन्द महाराज और श्री तुलसी महराज सभी संतो ने भगवान परशुराम के बारे मे विचार रखा। परमानन्द महराज ने रघुवर चौबे शाल को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। सभी लोगो के सानिध्य मे राष्ट्रीय परशुराम परिषद का पूरे भारतवर्ष मे सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को जोड़ने पर जोर दिया गया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रघुवर चौबे ने सुझाव दिया गया की संतो को भगवान परशुराम के बारे मे व्यास पीठ से बोलना चाहिए की सभी मन्दिर मे भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करे। इस पर सभी लोगो ने सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.