हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक को कड़ी सुरक्षा में भेजा गया जेल
1 min read
सरायकेला : हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक को सरायकेला-खरसावां पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जेल भेज दिया। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे उसे रांची से कड़ी सुरक्षा के बीच सरायकेला के सदर अस्पताल लाया गया। यहां स्वास्थ्य जांच और कोविड-19 की जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इसके पश्चात उसे जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि 21 जनवरी को हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक ने रांची में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।