आजसू युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह का आजसू कार्यालय में भव्य स्वागत
                न्यूज़ टेल/डेस्क: आजसू युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह का गम्हरिया स्थित आजसू कार्यालय में क्षेत्र के युवाओं द्वारा फूलों का माला पहनकर एवं गुलदस्ते देकर बड़े ही जोरदार तरीके से स्वागत की गई। बताते चलें सन्नी सिंह राज्य के पहले युवा इकाई सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए हुए हैं। स्वागत समारोह में शामिल आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रोफेसर रवि शंकर मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा की पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने सन्नी सिंह के कर कमलों से प्रेरित होकर उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सन्नी सिंह पार्टी के नेतृत्व से मिले जिम्मेदारियां को निष्ठा पूर्वक पूरी करेंगे एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ भी मिलेगा। वही आजसू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे युवाओं के हित के लिए कार्य करेंगे एवं बेरोजगारी और नशा को लेकर यूथ आजसू विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सम्मान समारोह के पश्चात गम्हरिया के लाल बिल्डिंग में जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने की सभी से अपील की गई। मौके पर आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार गुड्डू सिंह पुरुषोत्तम खंडेलवाल राजा टुडू रवी हंसदा सूरज बनर्जी रॉबिन हांसदा गौरव रजक एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।